Articles by "Say No To Plastic"
Say No To Plastic लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एएबी समाचार । जिला पर्यटन संवर्धन समिति जिला प्रशासन एवं इंटेक व इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्टस एण्ड कल्चर हैरिटेज संस्था के संयुक्त तत्वाधान में डफरिन अस्पताल के सामने अब्दुल गनी पार्क से चकराघाट तक हैरिटेज वाक का आयोजन किया गया। वॉक का उद्देष्य शहर के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक एवं सामुदायिक  स्थलों से परिचय करवाना था। हर  सप्ताह हैरिटेज वॉक का आयोजन किया जाना है 

कमिश्नर आनंद कुमार शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर हैरिटेज वॉक को रवाना किया । हैरिटेज वॉक के दौरान रास्ते में कलेक्टर  प्रीति मैथिल नायक और पुलिस अधीक्षक  अमित सांघी ने स्वयं अपने हाथों से कई स्थानाें पर कचरा एकत्रित कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता रहने का संदेश दिया यदि सागर शहर को साफ-स्वच्छ रखना है तो स्वच्छता के कार्य में हर एक नागरिक को हाथ बंटाना होगा। साफ-सफाई में नागरिकों को सहयोग करना होगा।

  इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अमृता गर्ग, जिला कार्यक्रम अधिकारी  भरत सिंह राजपूत, इंटेक संस्था की ओर से अंजली भृतहरि,  एनसीसी केडिटए छात्र.छात्राओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और नागरिकगण मौजूद थे।
 

हैरिटेज वॉक ने पुरानी डफरिन अस्पताल का भ्रमण किया और अस्पताल की साफ.सफाई की । वहां फैले हुए कचरे को काली प्लास्टिक में एकत्रित कर स्वच्छ तरीके से कचरे का निपटारा किया। यहां इंटेक की अंजली भृतहरि ने बताया कि अंग्रेजों द्वारा 1800 ईसवी  में  अस्पताल का निर्माण जन सहयोग से किया गया था। इसका उदघाटन लेडी डफरिन ने किया था। बाद में उनके नाम पर ही अस्पताल चला। डफरिन अस्पताल के भ्रमण के बाद हैरिटेज वॉक धीरे.धीरे सड़क की दोनों किनारों की सफाई करते हुए चकराघाट पर समाप्त हुई।
        #विजय निरंकारी
          

एएबी समाचार /भोपाल/सागर/  एकल उपयोग प्लास्टिक  व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के संघ ने  प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव एस आर मोहंती पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह अध्य्क्ष गोविंद गोयल से मुलाकात की उन्हें अपने व्यवसाय में आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया एवम प्लास्टिक व्यापार में आ रही समस्यायों के निवारण की बात की इस पर मोहंती ने भारत सरकार के स्पष्ट निर्देशो के अभाव में उद्योगपतियों एवम व्यवसायियों को 51 माइक्रोन से ऊपर के पॉलीथिन एवं डिस्पोजल पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नही लगाने का आश्वाशन दिया।
  स्थानीय व्यवसायी व मप्र प्लास्टिक एसोसिएशन इंदौर के सदस्य अनिल जसवानी ने बुंदेलखंड के बिजनेस समाचार पोर्टल  "ऑल अबाउट बिजनेस " को बताया कि नगरिय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर ,नगर पालिक निगम के आयुक्तों व नगर  पालिका परिषद् ओ परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारों को लिखे अर्ध शासकीय  पत्र में  निर्देश दिए हैं की ५० माइक्रोन से ज्यादा मोटी  प्लास्टिक के खिलाफ दंडात्मक कारवाई न की जाए I पत्र में प्रश्नाधीन एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए  विभिन्न विकल्प अपनाने व जन जागरूकता अभियान चलाकर जनता को इसके उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा हैI

जसवानी ने बताया की प्रमुख सचिव से  मुलाकात करने वाले प्लास्टिक व्यवसायी संगठनों में उनका संगठन भी शामिल था। मुलाकात में मुख्य सचिव ने माना कि कुछ नगरीय निकायों में एकल उपयोग से  मुलाकात करने गए प्लास्टिक व्यवसाय से जुड़े डिस्पोजल सामग्री एवम सभी प्रकार के 50 माइक्रोन से अधिक मोटी प्लास्टिक के विक्रेताओ एवं उत्पादकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही आरम्भ कर दी गई है जो अनुचित है जबकि किसी भी प्रकार डिस्पोजल प्लास्टिक सामग्री  एवं थर्माकोल आदि पर किसी प्रकार की प्रतिबंध के विधिक प्रावधान नहीं है। मप्र के  मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिवों को निर्देशित किया कि  आगामी आदेश तक कही भी नगर निगम नगर पालिका द्वारा इस उद्योग एवं इससे जुड़े व्यापारियों को किसी तरह से प्रताड़ित नही किया जाए।